मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृष्णा बम उर्फ माता बम के नाम से मशहूर शहर के चकबासू मोहल्ले की 73 वर्षीया कृष्णा रानी इस बार सावन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। वे 31 जुलाई को खंडवा में नर्मदा नदी से जल उठाएंगी और पैदल चलकर चार अगस्त को महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। वहीं, सावन के बाद सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगी।

कृष्णा बम की यात्रा कृष्णा बम अभी महाराष्ट्र में हैं। उन्होंने 'हिन्दुस्तान' को दूरभाष पर बताया कि सावन में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कांवरियों की काफी भीड़ रहती है। इसको देखते हुए सावन के बाद बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करूंगी। उन्होंने बताया कि सावन समाप्त होने के बाद सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने ज...