मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। नगर पुलिस की ओर से अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई में जब्त 728 लीटर शराब मंगलवार को नगर थाना परिसर में विनष्ट किया गया। शराब विनष्टीकरण रहिका अंचल अधिकारी सुरेश कुमार के देखरेख में सम्पन्न हुआ। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पांच अलग-अलग मामलों में जब्त 728 लीटर देशी नेपाली शराब विनष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...