नई दिल्ली, मई 6 -- ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है। यानी, कंपनी हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा अलग से करेगी। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड भी रिकमंड किया है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 812 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी को हुआ है 725 करोड़ रुपये का मुनाफाब्रिगेड एंटरप्राइजेज को वित्त वर्ष 2025-26 में 725 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 680 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। वित्त वर्ष 2025-26 में...