नई दिल्ली, मार्च 11 -- Vivo Y51 Pro 5G Launched in India: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर भारतीय बाजार में Vivo Y51 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ग्राहकों को 2500 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। अगर आप कम बजट में दमदार बैटरी और कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन दिखने में भी बेहद खूबसूरत है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। फोन शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000-सीरीज के चिपसेट से लैस है और खास बात यह है कि फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में बड़ा और स्मूद डिस्प्ले भी है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर और खासियत के बारे में....