सुपौल, मई 31 -- वीरपुर। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर की सीमा चौकी पिपराही ने शुक्रवार को विशेष नाका ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 720 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त की। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे और कोसी नदी के कठिन भू-भाग का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। इस बाबत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर एक विशेष नाका टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने जब्त शराब की कुल मात्रा 720 लीटर पाई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त शराब और लकड़ी की नाव को मद्य निषेध विभाग सिमराही को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- एसएसबी ने 720 लीटर नेपाली शराब समेत नाव जब्त की इस अभियान में सहायक कमांडेंट जगत्तर सिंह सहित एसएसबी के अन्य जवान भी शामिल रहे। यह भी ...