72 सब इंस्पेक्टर, 320 सिपाही सम्भालेंगे कथा स्थल की सुरक्षा
बलिया, जून 8 -- बलिया, संवाददाता। शहर से करीब दस किमी दूर बाबा बालखंडी नाथ मंदिर से सटे दिउली में आज से शुरु हो रहे शिव महापुराण कथा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को मौके पर जाकर सुरक्षा आदि की जानकारी ली।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा होने वाले इस कार्यक्रम में भारी भीड़ होने की सम्भावना है। इसके लिहाज से ही सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कथा स्थल पर 72 सब इंस्पेक्टर तथा 320 हेड कांस्टेबल तैनात होंगे। इनमें यातायात पुलिस के एसआई और सिपाही भी शामिल हैं। उनका कहना है कि कथा स्थल पर एक कम्पनी पीएसी और चार फायर टेंडर मौजूद रहेंगे। पुलिस की ओर से भीड़ पर नजर रखी जायेगी तथा यातायात व्यवस्था को सम्भाला जायेगा। पुलिस का प्रयास होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.