वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर गुरुवार को जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 16 वाहनों की काली फिल्म उतरवाई गई। 72 वाहनों को सीज किया गया। 921 वाहनों का चालान करते हुए 20 लाख 78 हजार 300 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...