बगहा, मार्च 8 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैरा परसौनी सरेह से 72 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाईक को जब्त किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से गंडक दियारा के रास्ते बैरा परसौनी सरेह में विदेशी शराब का खेप लाकर रखा गया है और धंधेबाज डिलिवरी के फिराक में लगे हैं। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में टीम गठित कर छापेमारी की गई है। तथा 72 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाईक को जब्त कर लिया गया। पुलिस की भनक पर धंधेबाज फरार हो गए थे। जिनकी पहचान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...