साहिबगंज, अगस्त 26 -- साहिबगंज। पश्चिम बंगाल से बिहार ले जा रहा शराब से भरा बैग के साथ साहिबगंज आरपीएफ ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक बिहार के मुंगेर का रहने वाला प्रवीण कुमार सिंह है। आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा किऊल इंटरसिटी में एक युवक शराब लेकर जा रहा है। इसपर यहां ट्रेन पहुंचने के साथ आरपीएफ की गठित टीम ने छापेमारी कर युवक को शराब के साथ दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वे मालदा से बिहार बेचने के लिए शराब लेकर जा रहा था। बैग में 72 बोतल ऑफिसर चॉइस का शराब पाया गया है। यह भी पढ़ें- मालदा-किऊल इंटरसिटी में 8.175 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार मौके पर आरपीएफ जवान हिमांशु कुमार हेमंत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...