जमशेदपुर, फरवरी 27 -- जमशेदपुर, संवाददाता। शहर में सोशल मीडिया के जरिए अश्लीलता फैलाने और फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को परेशान करने का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर सेल की जांच में खुलासा हुआ है कि कम से कम 72 फर्जी अकाउंट बनाकर युवतियों और युवकों को निशाना बनाया गया। इन अकाउंट के माध्यम से आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए, अश्लील फोटो पोस्ट की गईं और कई लड़कियों के नाम से नकली प्रोफाइल बनाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। 91 को किया गया परेशान पुलिस को इस संबंध में सोशल मीडिया कंपनी से आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो कैलिफोर्निया स्थित सर्वर से भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि सर्वाधिक मामले इंस्टाग्राम से जुड़े हैं। 91 लोगों को इस प्लेटफॉर्म पर फर्जी अ...