72 ताबूत की जियारत कर आंखों से बरसे आंसू
अयोध्या, जून 29 -- अयोध्या, संवाददाता। दसवीं मोहर्रम सन 61 हिजरी को कर्बला के मैदान में 3 दिन की भूखे और प्यासे शहीद हजरत इमाम हुसैन सहित 72 जानिसारों की याद में रविवार की रात 12वी मोहर्रम को चौक मस्जिद वक्फ हसन रजा खां से ऐतिहासिक 72 ताबूत का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में शामिल सैकड़ो लोगों की आंख से आंसुओं का सैलाब बरस पड़ा।
जुलूस की विशेषताएं शबीहे ताबूत में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जनाजे को प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया था जिसके सीने पर एक छोटी सी लाश को रखा दिखाया गया था। इस छोटी सी लाश को इमाम हुसैन के छह माह के कर्बला में हुरमुला के तीर से शहीद अली असगर को प्रदर्शित किया गया था। इस दृश्य को देख हर कोई फफक पड़ रहा था। जुलूस में शहर की सभी अंजुमनों के द्वारा अपने अपने अलम मुबारक के साथ शामिल हुई।
मातम और श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.