प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे ने शनिवार को प्रयागराज मंडल में 72 ट्रेनों में गहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 1413 यात्रियों से 9.24 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।बिना टिकट 645 यात्रियों से 5.35 लाख रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 757 यात्रियों से 3.88 लाख रुपये और 11 यात्रियों से धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के आरोप में 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...