कन्नौज, दिसम्बर 21 -- कन्नौज। शीतकाल में लगातार बढ़ रहे घने कोहरे और धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कन्नौज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। संभावित दुर्घटनाओं और जनहानि को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन कन्नौज में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में जनपद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, जीटी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिस वाहनों के चालक तथा समस्त थानों में शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे कुल 72 सरकारी वाहनों के चालकों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वाहन चालकों को घने कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन, दृश्यता कम होने की स्थिति में सावधानियां, स्पीड नियंत्रण, फॉग लाइट्स के प्रयोग और दुर्घटना से बचाव की तकनीकों की विस्तार से ज...