72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी
सासाराम, मई 16 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में तीन दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 72 घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। घरों में लगे इनवर्टर की बैटरियां डिस्चार्ज हो चुकी है। वहीं भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट भी गहराने लगा है। यह भी पढ़ें- बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठपबिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिशें शुक्रवार की शाम कई गांवों में ग्रामीणों ने जेनरेटर चलवाया और सबमर्सिबल पंप के माध्यम से पानी भरने की व्यवस्था की। बिजली नहीं रहने से मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे है। जिससे लोगों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार तेज आंधी के कारण करीब पचास किलोमीटर क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.