लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- रिश शरू होते ही औरंगाबाद पावर हाउस से चलने वाले फीडर लिंक लाइन में खराबी आने से हरदमा, कोटरी, निजामपुर, बीरमपुर, बाई कुआं, पिपरी अजीज, ढखौरा, फ़रिया पिपरिया, बद्दपुर, दौलतपुर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति 27 घंटे से अधिक समय से गुल है। इनवर्टर जवाब दे गए। अधिकांश के मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। अपनों से लोगों के संपर्क टूट गए। देर शाम तक बिजली बहाल न हो पाने की उम्मीद वनी हुई है। अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल से बात नहीं हो सकीं। इससे लोगों को आपूर्ति बहाल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। हवा व बादलों की आहट से गांव ही नहीं यहां पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कर दी जाती है। ऐसा इस लिए होता है कि पहले से विभागीय कर्मियों व जिम्मेदारों की कोई तैयारी नहीं होती। बिजली तार पर झूलते पेड़ की डालियां, लटकते पेड़ को यदि पह...