जामताड़ा, अप्रैल 3 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। चिरेका कर्मी सह हॉकी खिलाड़ी एरिक लकड़ा के हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार शाम बाराबनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अरिजीत राय के नेतृत्व में चित्तरंजन थाना के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व आंदोलन को देखते हुए चित्तरंजन थाना को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एहतियातन थाना के मुख्य गेट के सामने चित्तरंजन आरपीएफ, पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अरिजीत राय के नेतृत्व में लोग सड़क पर बैठ गए और विरोध जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने 24 दिनों तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। अरिजीत राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन में कानून व्यवस्था पूरी...