बलिया, फरवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। शहर की सड़कों पर डंप पड़ा 120 टन से अधिक कचरा आखिरकार शनिवार को हटा दिया गया। बसंतपुर में खाली जगह पर नपा प्रशासन ने कूड़ा रखवाया। हालांकि वहां भी आसपास के ग्रामीणों का विरोध शुरू हो गया है। ऐसे में शहर से रोजाना निकलने वाले करीब 40 टन कचरे का निपटारा अबभी चुनौती बना हुआ है। होली और ईद के त्यौहार को देखते हुए संकट और भी गहरा सकता है। तीन महीने से जमीन की तलाश में भटक रही नगरपालिका आज भी विकल्प खोज रही है। शहर के 25 वार्डों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण पिछले कुछ समय तक बसंतपुर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में होता रहा। पिछले एक वर्ष से भुगतान बाधित होने के चलते पिछले दिनों प्लांट का संचालन बंद हो जाने के बाद से नगर पालिका की टीम शहर के आसपास वैकल्पिक स्थानों और खाली जमीनों पर जैसे-तैसे कचरे का निस्तार...