चाईबासा, अप्रैल 17 -- गुवा क्षेत्र में 12 गांव के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों की बहाली को लेकर चल रहा भूख हड़ताल 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जारी है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन का कोई अधिकारी आंदोलनरत ग्रामीणों की सुध लेने पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी दौरान भूख हड़ताल में बैठे ग्रामीणों के बीच एक महिला के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख आंदोलनकारी ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। इस घटना ने आंदोलन स्थल पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- गुवा में भूख हड़ताल तेज, मधु कोड़ा ने दी 20 अप्रैल से चक्का जाम की चेतावनी ग्रामीणों ने सेल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 72 घंटे बीतने के बावजूद भी प...