72 घंटे बाद पोस्टमार्टम, युवक की हत्या की पुष्टि
उन्नाव, मई 22 -- अचलगंज, संवाददाता। लगातार प्रयासों के बावजूद शव की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने पुलिस को उलझन में डाल दिया। मृतक के सीने की दो पसलियां टूटी, फेफड़ फटे, सिर और सीने पर चोट के निशान मिले। इससे हत्या की पुष्टि हुई।थानाक्षेत्र के बंथर गांव स्थित जेएस इंटरनेशनल के पीछे धुलाई सेंटर स्थित है। उससे थोड़ी दूरी पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। सोमवार दोपहर चरवाहों ने झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा, जोकि सड़ा गला था। खबर जंगल में आग की तरह फैली। कुछ ही देर में वहां मजमा लग गया। क्षेत्र के शान मोहम्मद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। शिनाख्त न होने पर मॉर्च्युरी में रखवा दिया। 72 घंटे बाद भी पहचान न होने पर गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.