इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। भरेह थाना क्षेत्र के हरौली बहादुर गांव के पास यमुना नदी में मिले मानव कंकाल के मामले में 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शुरुआती जांच के बाद अब इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कंकाल की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए इसे मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम डीएनए परीक्षण समेत अन्य जांच करेगी। 14 अप्रैल को ग्रामीण जब यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे, तभी उनकी नजर रेत के टापू पर पड़े एक मानव कंकाल पर पड़ी थी। यह भी पढ़ें- खेत से मिली महिला की लाश सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पहले जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया था। कंकाल पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में था, ...