औरैया, दिसम्बर 22 -- लगातार तीन दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे किसानों की सुध आखिरकार जिला प्रशासन के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन ने ली। 72 घंटे बाद उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे और जलमग्न खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नहरों, माइनरों और नालों की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। बताया गया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में गेहूं, आलू, सरसों सहित अन्य रबी फसलें पानी में डूबी हुई हैं। खेतों में लगातार जलभराव के कारण फसलें सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही और समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था न होने से य...