रुद्रपुर, मार्च 6 -- खटीमा। नेपाल चल रहे चुनाव को देखते हुए 72 घंटे के लिए सील भारत-नेपाल सीमा को आम आदमी के लिए आज खोल दिया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के बाद आवागमन शुरू कर दिया गया। जिससे नेपाल सीमा से लगी मेलाघाट और नगरा तराई गांव की बाजार में रौनक नजर आई। इस समय नेपाल में मतणना चल रही है। सीमा पर आवाजाही शुरू होने से सीमांत के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। सीमांत की दुकानों में अधिकांश खरीदारी करने नेपाल के बाबाथान और चांदनी क्षेत्र के लोग खटीमा पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...