लखनऊ, दिसम्बर 14 -- निगोहां के मस्तीपुर गांव में आयोजित 72 घंटे का साधना शिविर श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में साधकों ने सहभागिता कर गुरु मंत्र का जाप, ध्यान और साधना की। समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के चरणों में नमन करते हुए प्रार्थना की। साधकों ने बताया कि शिविर के दौरान उन्हें मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। आयोजक नागेश्वर द्विवेदी, मनोज, जगदीश ने बताया कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.