किशनगंज, मार्च 18 -- बहादुरगंज। मंगलवार अपराह्न मोतीगंज बिरनिया में 72 घंटे से जुड़ा श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित हरिनाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के रायगंज,हेमताबाद आदि स्थानों से पांच महिला कीर्तन मंडली अखंड हरिनाम संकीर्तन के अलावे धार्मिक तर्ज पर रासलीला का नाट्य रूपांतर से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगें। बताते चलें कि मोतीगंज बिरनिया वासियों द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार हरिनाम संकीर्तन आयोजित करते हैं। मंगलवार से प्रारंभ हरिनाम संकीर्तन में बंगाल से पधारे महिला कीर्तन मंडली को लेकर महिला श्रद्धालु विशेष उत्साहित हैं। हरिनाम संकीर्तन से जुड़ी कमिटी सदस्य के अनुसार सोमवार को महिला कलश यात्रा निकालकर श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह की पूर्ण तैयारी कर ली गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.