चाईबासा, अप्रैल 18 -- गुवा । 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले चल रहा 72 घंटे का भूख हड़ताल शनिवार सुबह 8:00 बजे समाप्त हो गया। तीन दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान न तो गुवा प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचा। इससे आंदोलनरत ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद आयोजित बैठक में मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने आगे की रणनीति तय की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल, सोमवार को सुबह 4:00 बजे से सेल के जीरो प्वाइंट से लेकर बंकर क्षेत्र तक चक्का जाम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 72 घंटे बाद भी नहीं हुई वार्ता, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी इस दौरान खदान क्षेत्र में होने वाले डिस्पैच को पूरी तरह ठप करने की योजना बनाई गई है। साथ ही खदान में कार्यरत बसों के प...