कटिहार, फरवरी 28 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र 24 प्रहार अखंड हरीनाम संकीर्तन का आयोजन प्रखंड के डंडखोरा पंचायत के संगत टोला किया जा रहा है। आचार्य शंभू नाथ झा द्वारा के द्वारा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड हरीनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। अखंड हरी नाम संकीर्तन को लेकर हरेरामपुर, भमरैली,पकड़िया,रघेली ,द्वाशय गांव से कीर्तन मंडली को बुलाया गया है । हरे राम हरे कृष्ण के गूंज से माहौल भक्तिमय बना हुआ है ।लगातार श्रद्धालुओं के पहुंच कर पूजा पाठ कर रहे हैं । आयोजन समिति विद्यानंद झा ,सूरज विश्वास, उमेश पंडित ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से अखंड हरीनाम कीर्तन आयोजन किया गया है। वही गांव में धार्मिक माहौल से लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण मिथलेश कुमार, प्रकाश झा,अमर विश्वाश, विद...