नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Eternal shares: शेयर बाजार में जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी इटरनल (Eternal) के शेयरों ने शानदार वापसी की है। इस साल मार्च में 212.60 रुपये तक गिरने के बाद शेयर अब 71% की रिकवरी कर चुका है। सोमवार को यह 363 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कंपनी के क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिंकिट में तेजी से बढ़ते कारोबार और बेहतर तिमाही नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। खास बात यह है कि ब्रोकरेज फर्म भी इस शेयर पर पॉजिटिव नजर आ रही हैं। कोटक नियो ने शेयर के लिए 435 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 26.5% की तेजी दिखाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इटरनल के शेयर में तेजी की वजह क्या है और आगे कंपनी की क्या योजनाएं हैं।मार्च के लो से 71% चढ़ा शेयर इटरनल के शेयरों ने साल की शुरुआत अच्छी नहीं की थी। पहले तीन महीनों में शेयर...