प्रयागराज, फरवरी 23 -- मानसून सीजन में इस बार जिले के 24 विभाग 71 लाख 37 हजार 747 पौधे रोपेंगे। जुलाई महीने में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम की डीएम मनीष कुमार वर्मा ने समीक्षा की। डीएफओ अरविंद यादव ने बताया कि विभागों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। सभी के लक्ष्य आवंटित हैं। डीएम ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुसार आवश्यक जमीन चिह्नित कराकर खोदाई कराने के लिए कहा। डीएम ने गत वर्ष हुए पौधरोपण की विभागवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए कि कितने पौधे सुरक्षित रखे जा सके हैं। डीएम ने जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए डिस्ट्रिक इन्वायरमेंट प्लान के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चायनीन मांझे के उपयोग, उत्पादन, आपूर्ति व वितरण पर रोक के निर्देश दिए। नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को संयुक्त रूप से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.