रांची, अगस्त 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) के छठे बैच (सत्र 2026-31) की शुरुआत मंगलवार को औपचारिक तौर पर की गई। इस बैच में कुल 62 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 71 प्रतिशत छात्राएं हैं। पांच वर्षीय इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए सीखने, नए अनुभव हासिल करने और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों के साथ हुई। आईआईएम, रांची के निदेशक प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण, सामाजिक बुद्धिमत्ता और अपने निर्णयों की जिम्मेदारी लेने को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन सिर्फ प्रभावी प्रणालियां विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें मानवीय संवेदनशीलता और मजबूत सप...