काशीपुर, मई 16 -- काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 71 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान आईटीआई छात्रावास के पास से केशवपुरम निवासी बबलू जाटव, सीमा निवासी श्यामपुरम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक थैले में भरे 71 पाउच कच्ची शराब बरामद की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई पुष्कर दत्त भट्ट, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल रमेश बंग्याल, दीपक जोशी, होमगार्ड शशि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...