समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- समस्तीपुर। डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में 36 सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में कुल 71 अधिकारियों को लगाया गया था। इस निरीक्षण में केवल 4 स्कूलों में ही अनियमितता पाई गई। स्कूलों की जांच के बाद अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजीं। जिला स्तर से बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। विद्यालय भवन की उपलब्धता, कक्षाओं की स्थिति, मरम्मत की आवश्यकता व साफ-सफाई की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं का नामांकन बनाम वास्तविक उपस्थिति, अनुपस्थित विद्यार्थियों की स्थिति व कारण मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, मेनू के अनुरूप वितरण ...