नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- टेक ब्रैंड URBN ने अपनी प्रीमियम चार्जिंग एक्सेसरीज की नई URBN One सीरीज पेश की है। इस सीरीज में पावर बैंक, मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक, GaN वॉल चार्जर और हाई-स्पीड USB-C केबल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स को परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी, डिजाइन और सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिवेलप किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस रेंज को उसकी अपनी फैसिलिटी में तैयार किया गया है। URBN One सीरीज में Ultra Volt और Mini Volt पावर बैंक शामिल हैं, जो क्रम से 70W और 35W तक आउटपुट देते हैं। इसके अलावा Aero MagTag सीरीज के मैग्नेटिक पावर बैंक 15W तक वायरलेस और 20W तक वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इस लाइनअप में 67W GaN चार्जर और 240W USB-C केबल भी शामिल की है।URBN Ultra Volt 70W 20000mAh Power Bank URBN Ultra Volt की ...