नई दिल्ली, मई 30 -- Gold news: केंद्र सरकार द्वारा सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद देश में सोने की डिमांड में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग की वजह से बिगड़े हालात के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आम जनता से सोने की खरीदारी को एक साल तक टालने की अपील की थी। इसके बाद से ही सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाने का फैसला लिया।क्या कहते हैं आंकड़े आंकड़े बता रहे हैं कि 13 मई के बाद भारत में सोने की मांग में लगभग 70% की गिरावट आई है। इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, 27 मई को खत्म हुए पखवाड़े में सोने की मांग गिरकर लगभग 7.5 टन रह गई जबकि एक साल पहले यह लगभग 25 टन थी।दरअसल, सरकार ने 13 मई से सोने पर आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के राष्ट्रीय सचि...