709 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और दो स्मार्टफोन जब्त
चतरा, जुलाई 24 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। चतरा पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-ईटखोरी मुख्य मार्ग पर बेल गाछ के पास छापेमारी कर दो अफीम तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 709 ग्राम गीला अफीम, एक मोटरसाइकिल और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल-काले रंग की एसपी शाइन मोटरसाइकिल जेएच02बीएस-3535 से दो युवक भारी मात्रा में अफीम लेकर ईटखोरी-चतरा मार्ग होते हुए चौपारण की ओर बेचने जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिमरिया के ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.