हरिद्वार, सितम्बर 8 -- कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने प्रेसवार्ता में बताया कि वर्तमान में करीब 709 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य चालू हैं। 15 सितंबर के बाद निर्माण कार्यों में और तेजी आएगी। 15 अक्तूबर तक अधिकांश कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

निर्माण कार्यों की जानकारी मेलाधिकारी ने बताया कि अमरापुर, साक्षी सतनाम घाट और सिंहद्वार के पास घाट निर्माण का काम चल रहा है। नहर बंदी के बाद घाटों के बेस और गंगा बंदी के बाद रैंप निर्माण कराया जाएगा। बैरागी कैंप में ओवरहेड टैंक और भूपतवाला व श्यामलाल क्षेत्र में तीन पंपिंग वाटर सप्लाई तैयार की जा रही...