नई दिल्ली, जुलाई 2 -- चीन में लॉन्च होने के कुछ हफ्ते बाद, OPPO ने भारत में OPPO Reno 16 को कंपनी की मिड-रेंज रेनो लाइनअप में शामिल किया गया। इस फोन को नए OPPO Reno 16c के साथ पेश किया गया। दोनों स्मार्टफोन तीन कलर्स में उपलब्ध हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का चिपसेट है, जबकि Reno 16c में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज का चिपसेट लगा है। ओप्पो रेनो 16 में 6700mAh की बैटरी है, जो इसके चीनी वर्जन जैसी ही है। वहीं, रेनो 16c में 7000mAh की बैटरी है और यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कितनी है इनकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...इतनी है OPPO Reno 16 और Reno 16c की कीमत भारत में ओप्पो रेनो 16 के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत 61,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं,...