नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Vivo भारत में तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने बताया कि Vivo V70 series भारत में 19 फरवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। अब Vivo X300 Ultra की डिटेल सामने आई है, जो जल्द भारत समेत वैश्विक बाजारों में लॉन्च होगा। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X300 Ultra अगले महीने Vivo X300 Max के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि टेक कंपनी ने अभी तक दो नए वीवो X300 सीरीज मॉडल के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स कुछ समय से ऑनलाइन सामने आ रहे हैं। अब, एक टिप्स्टर ने Vivo X300 Ultra के चिपसेट, कैमरा कॉन्फिगरेशन, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग स्पीड और डिस्प्ले फीचर्स लीक किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का चिपसेट देगा, जिसके साथ 7,000mAh की ...