नई दिल्ली, मार्च 13 -- ओप्पो का नया फोन आने वाला है। यह फोन कंपनी की Find X9 सीरीज का है। अफवाहों के अनुसार इस फोन का नाम Find X9s Pro हो सकता है। यह एक कॉम्पैक्ट फोन होगा, जो डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इस फोन को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन इसी बीच टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकनिंग फोन के स्पेसिफिकेशन्स को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। लीक के अनुसार यह फोन 6.32 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही इसमें कंपनी 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे देने वाली है। आइए डीटेल में जानते हैं कि टिपस्टर ने इस फोन के बारे में क्या जानकारियां दी हैं।200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस भी लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.32 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन के साथ आएग...