इंदौर, अप्रैल 6 -- इंदौर में एक आईटी कंपनी के भीतर ऐसी घिनौनी हरकत सामने आई है, जिसने सुरक्षा और निजता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी में काम करने वाले सफाईकर्मी ने वॉशरूम में गुप्त कैमरा लगाकर कर्मचारियों के निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया। यह सनसनीखेज मामला सामने आते ही पूरे ऑफिस में हड़कंप मच गया।गिरा कैमरा, खुल गई करतूत घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्रेविटी टावर (जंजीरावाला चौराहा) की है। आईटी कंपनी में कार्यरत शैलेंद्र बोरसे की शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी शुभम वानखेड़े, जो कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में काम करता था, ने सफाई के बहाने वॉशरूम में खुफिया कैमरा फिट कर दिया था। शनिवार को अचानक आरोपी की जेब से एक संदिग्ध डिवाइस नीचे गिर गई। कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया। जब डिवाइस...