भागलपुर, सितम्बर 21 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की कीर्तनियां एवं सलेमपुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित पुरुषों एवं महिलाओं के बीच दुबौली कमलघोराई स्थित गंगा तट शिव मंदिर प्रांगण में वस्त्रों का वितरण किया गया। जिसका नेतृत्व बाल संत त्यागी जी महाराज एवं समाजसेवी भूलन दुबे ने किया। बाढ़ क्षेत्र से पहुंची तकरीबन 500 महिलाओं को साड़ी एवं 200 पुरुषों को धोती दिया गया। वितरण में ब्राह्मण कल्याण मंच के अध्यक्ष अशोक ओझा, संस्थापक सत्यनारायण ओझा, वार्ड पार्षद राजेश दुबे, हिमाचल तिवारी आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बाढ़ के बीच महिलाओं को बांटी नेपकिन व शुद्ध पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...