कानपुर, जून 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को एचबीटीयू के शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के अंतर्गत लाभार्थी सम्मान एवं प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जैप-वन में आज पीएम-वीबीआरवाई कार्यक्रम, जुटेंगे लाभार्थी-नियोक्ताकार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में कानपुर परिक्षेत्र के 15 जिलों से ईपीएफओ में नामांकित पहली नौकरी पाने वालों में करीब 700 लाभार्थी शामिल होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी ने बताया कि पीए...