मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पयागपुर गांव से गांजा बेचने वाली महिला को चुनार पुलिस ने गुरुवार गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित घर में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल शीर्षक की खबर को एसपी ने संज्ञान में लिया। एसपी के निर्देश पर चुनार पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। जांच के बाद गुरुवार को पयागपुर गांव स्थित शराब ठेका के पास से 700 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्ता कठेरवा निवासी मंजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...