मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में 70-80% अंक लाने वाले बच्चों को गणित में 50% अंक भी नहीं आए हैं। ऐसे बच्चे बड़ी संख्या में हैं। साइंस में 90% तक लाने वालों को भी गणित में में 35-40 अंक ही मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना कि इसके पीछे दो बड़े कारण हैं। 10वीं बोर्ड में अब एप्लिकेशन बेस्ड सवाल पूछे जा रहे हैं और अधिकांश स्कूलों में पढ़ाने का तरीका आज भी वही है। स्कूलों में एप्लिकेशन बेस्ड सवाल नहीं कराने का असर रिजल्ट में भी दिख रहा है। इसके साथ ही बच्चों की एकाग्रता का स्तर 10 से 20 सेकेंड ही रह रहा है। यह भी पढ़ें- कम से कम तीन विषयों की परीक्षा देने वाले छात्र ही दूसरी बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल इससे भी गणित के सवालों को हल करने में बच्चों को कठिनाई हो रही है।गणित में 50 फीसदी से कम अं...