नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- आर्मी ऑफिसर्स को काफी कड़ी ट्रेनिंग के साथ तैयार किया जाता है और इस बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एड-डि-कैंप (एडीसी) मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने खुलकर बताया। ऋषभ ने 30 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया और हाल ही में वह राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां पर उन्होंने फिटनेस, ट्रेनिंग और अपनी जॉब के बारे में खूब सारी बातें कीं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें फिट रहने के लिए छोटे-छोटे टास्क को फॉलो करना पड़ता है और कड़ी मेहनत के बाद वह फिटनेस के सभी पैरामीटर्स को पार कर पाते हैं। इतना ही नहीं हर दिन अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए भी उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आप देश के सबसे बड़े आदमी की सुरक्षा में तैनात हैं, तो जाहिर है कि आपको पहले अपनी सेहत-फिटनेस का ख्याल रखना होगा। चलिए आपको ऋषभ सिंह के फ...