मऊ, मार्च 27 -- मऊ, संवाददाता। अलग-अलग थानों की साइबर टीम ने 70 हजार रुपये से अधिक की साइबर फ्राड की धनराशि पीड़ितों के खाते में वापस कराया। इस क्रम में थाना कोपागंज साइबर पुलिस टीम ने अंजान व्यक्ति द्वारा फ्राड किए गए 60 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया। पीडित अभय यादव पुत्र श्रीरामजनम यादव निवासी ग्राम मुंगमास ने साइबर टीम को 60 हजार रुपये की धनराशि फ्राड की सूचना प्रदान किया था। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय ने लोगों को साइबर ठगी से सचेत रहने के लिए जागरुक किया। उधर थाना मधुबन पुलिस टीम ने फोन चोरी हो जाने के बाद अंजान व्यक्ति द्वारा 10 हजार 900 रुपये फ्राड की सूचना दिया था। पीड़ित दिलीप कुमार पुत्र शिवचंद राजभर निवासी दरगाह थाना मधुबन की सूचना पर साइबर सेल की टीम ने कड़ी मशक्कत करके धनराशि खाते में वापस कराया।

हिंदी हिन्दुस्त...