मेरठ, अप्रैल 13 -- टीपीनगर के वेदव्यासपुरी स्थित नशामुक्ति केंद्र पर कुछ युवकों ने शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे हमला कर दिया। 70 हजार रुपये के लेनदेन विवाद में पुराने साथी ने हमला किया और नशामुक्ति केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की। इस दौरान अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई, जिसके बाद आरोपियों की तलाश की गई। खुलासा हुआ कि आरोपी फरार होने के बाद वेदव्यासपुरी स्थित होटल में रुके थे। पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोच लिया और पिस्टल भी बरामद कर ली। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भोला रोड निवासी आयुष कुमार का टीपीनगर के वेदव्यासपुरी में रिद्धि नाम से नशामुक्ति केंद्र है। पूर्व में आयुष अपने एक साथी मोनू निवासी किठौली जानी के साथ मिलकर नशामुक्ति केंद्र चलाता था। दोनो...