इंदौर, नवम्बर 12 -- इंदौर के निपानिया इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। डेढ़ महीने से पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ होटल में रह रहे 46 वर्षीय इंजीनियर ने बुधवार देर रात होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। रात करीब 2 बजे होटल के पीछे स्थित प्लॉट में वह गंभीर हालत में पड़ा मिला। होटल कर्मचारी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में होटल का बढ़ता किराया, आर्थिक परेशानी और प्लॉट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इंतजार जैसे पहलू सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राजकुमार यादव (46), पुत्र शिवसिंह यादव, निवासी लक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। पिछले करीब डेढ़ मह...