मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू ने अनुभव प्रमाणपत्र में गड़बड़ी वाले 70 सहायक प्राध्यापकों की रिपोर्ट विवि सेवा आयोग को भेज दी है। इन सहायक प्राध्यापकों पर आयोग के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच 14 बिंदुओं पर की गई है।जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आयी थीं। इसके बाद आयोग से विवि ने मार्गदर्शन मांगा था। मार्गदर्शन के जवाब में आयोग ने विवि को खुद के स्तर से जांच करने का निर्देश दिया था। बीआरएबीयू में आयोग के निर्देश पर वर्ष 2020 से 2025 तक नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी। जांच के दौरान कुछ अनुभव प्रमाणपत्र रिसोर्स पर्सन के भी हैं। कुछ ऐसे अनुभव प्रमाणपत्र भी हैं, जिनमें अभ्यर्थी ने कॉलेज में अवैतनिक सेवा दी है। कई अनुभव प्रमाणपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.