बक्सर, जून 21 -- चौसा, एक संवाददाता। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन, पटना के द्वारा आयोजित 70 वीं संयुक्त परीक्षा में प्रखण्ड के बनारपुर गांव की रहने वाली दलित समाज की बेटी ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। गांव के वार्ड संख्या 11 के रहने वाले अनिल राम की बेटी सुंदरी कुमारी ने इस परीक्षा में 150 वां रैंक लाकर यह कामयाबी हासिल की है। इस सफलता के बाद उनका चयन स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमीशनर के रूप में हुआ है। पेशे से मजदूरी करने वाले अनिल राम की बेटी के इस पद पर चयन किए जाने से दलित समाज के लोगों के साथ पूरे बनारपुर गांव और चौसा प्रखण्ड के लोगों ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी रिजल्ट में जिले के अभ्यर्थियों ने मारी बाजी मुहल्ले की रहने वाली बनारपुर पंचायत की पूर्व मुखिया जायसा देवी और रामभजन राम ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यह भी पढ़ें...