सीवान, जून 19 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत 6 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन में पिछड़ने वाले 70 विद्यालयों को नामांकन से संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय के पोषक क्षेत्र के कोई भी बच्चा अनामंकित नहीं है, इस बात का प्रमाण-पत्र एवं नामांकन की संख्या विहित प्रपत्र में हस्ताक्षर और मुहर के साथ समग्र शिक्षा के सीवान कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा देना है। नए नामांकन के लिए जारी गूगल शीट में प्रगति का अवलोकन के बाद डीईओ ने जिले के 106 विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का स्थगित कर दिया।

शिक्षकों में खलबली डीईओ के इस निर्णय से शिक्षकों में खलबली मच हुई है। डीईओ ने इसे शिक्षा का अधिकार से बच्चों को वंचित रखने एवं उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेल...